जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेंट मेरीज स्कूल व्हीएफजे में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जबलपुर दर्पण। उत्सव का उद्देश्य लिंग भेद को समाप्त कर महिलाओं को बराबर का सम्मान एवं अधिकार देते हुए बेहतर समाज बनाना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय प्राचार्य श्रीमती मिनाती.ए. चार्ल्स ने सेंट मैरी स्कूल की सभी महिला शिक्षिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी को अपनी पूर्ण संचित शक्तियों के साथ जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन समिति के वाइस प्रेसिडेंट, रेव.फादर जेफिन वर्गीज ने शिक्षकों को आशीर्वाद दिया और उन्हें पूर्वाग्रह को तोड़ने और जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने और सफलतापूर्वक उभरने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को समाज की रीढ़ के रूप में संबोधित किया।परोपकार घर से ही प्रारंभ होता है इस पर अमल करते हुए स्कूल के मेहनती और समर्पित सहायक कर्मी महिलाओं को सम्मान के प्रतीक के रूप में उपहार दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और पूरे उत्साह के साथ उनका आनंद लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page