डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली का पर्व

  • मोनिहारों ने व्रत रहकर चराई गाय,जमकर हुई आतिशबाजी।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले भर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया ,पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। जिले के समनापुर, महेंदवानी, शहपुरा, शाहपुर, बजाग, करंजिया सहित ग्रामीण अंचलों में भी पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। पर्व के दौरान घरों में जहां लोगों ने सुंदर पकवानों का लुफ्त उठाया तो वही मोनिहारों ने व्रत रखकर गाय चराई। लोगों द्वारा दीपावली पर्व के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई तथा रंग-बिरंगे कपड़ों में लोग नजर आए। हालांकि इन्हीं दिनों किसान अपने-अपने खेती किसानी के कार्यों में भी लगे हुए थे, लेकिन त्यौहार के मद्देनजर लोग खेती किसानी के कार्यों को छोड़कर त्यौहार मनाने में लगे रहे। पर्व को लेकर जिले भर में अवैध शराब की बिक्री भी धड़ल्ले से जारी रही।जिसे रोकने जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • भाई दूज को बहनों को घर किया भोजन।
  • जिले में दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज को भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं और उपहार में भाई बहनों को कई तरह के उपहार देते हैं।पौराणिक परंपरा अनुसार इस साल भी दीपावली के दूसरे दिन भाई दूज को बहनों के घर जाकर भाई भोजन करते हैं, जहां कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं, जिसे लेकर भी लोग उत्साहित दिखे। बताया गया कि भाई दूज का पर्व मनाने की परंपरा पूर्व वर्षों से चली आ रही है इसी परंपरा को आज भी लोग निभा रहे हैं। जहां बहनों के घर जाकर भाई भोजन करते हैं और बहनों को उपहार देते हैं तथा सदा रक्षा करने का वचन भी भाई बहनों को देते हैं। जिले में यही परंपरा आज भी कायम है, जिसे लेकर भी लोगों में काफी उत्साह नजर आता है। दिवाली त्यौहार के दौरान जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के गांव गांव में जमकर आतिशबाजी भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page