जन स्वास्थ्य रक्षको पर सरकार कब होगी मेहरबान

जबलपुर दर्पण। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूर्व प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षक विगत पंद्रह वर्षों से न्याय के लिए संघर्षरत व सरकार से गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में जन स्वास्थ्य रक्षको ने अहम भूमिका निभाई है। पल्स पोलियो अभियान से लेकर कोरोना काल में जन स्वास्थ्य रक्षको ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान की हैं। प्रेस विज्ञप्ति के दौरान जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश तिवारी ने कहा है कि जब तक सफलता प्राप्त नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। समस्त मध्यप्रदेश में हमारे संगठन द्वारा जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य रक्षको पर मेहरबानी करते हैं तो बहुत ही अच्छी बात होगी जिससे उनका पंद्रह सालों का संघर्ष समाप्त होगा और उन्हें न्याय मिलेगा।



