कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम शहपुरा शा.आई.टी.आई.में संपन्न

जबलपुर दर्पण/पाटन ब्यूरो। जिला प्रशासन एवं कौशल विकास संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में संकल्प योजना के अन्तर्गत शासकीय आईटीआई शहपुरा में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य आमंत्रित काउंसलर योगेन्द्र चौहान प्रबंधक यशस्वी ग्रुप द्वारा ट्रेनीज को आईटीआई के पश्चात् पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट,रिज्यूम बनाना,विभिन्न कैरियर विकल्प एवं उद्यमिता से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही काउसलिंग के उपरान्त संस्था से पासआउट 12 प्रशिक्षणार्थिंयों का आईशर मोटर पीथमपुर के लिए साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार हेतु प्राथमिक चयन किया। इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख बी.एस.दाहिया,टीपीओ शहपुरा आईटीआई सतीश यादव, प्रशिक्षण अधिकारी बालमुकुद शर्मा,संगीता मारकोड़े,राकेश तारांम आदि अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहें।



