जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

आगामी पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

सिहोरा। नगर प्रशासन अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे की उपस्थिति में शाम 5:30 बजे के दौरान रैस्टहाउस सिहोरा में की गई। होली पर्व को लेकर बैठक के दौरान निर्देश दिये गए हैं कि होली पर्व भाई चारा सद्भावना मित्रता का पर्व कहा जाता हैं ।इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात रखी । वहीँ इस बैठक में नगर पालिका क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डी जे साउंड सिस्टम को प्रशासन ने निर्देश दिये हैं कि डी जे साउंड सिस्टम संचालन करने वाले सभी लोग 3 वर्ष से लेकर 25 वर्ष एवं 30 वर्षीय से लेकर 80 वर्षीय बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए साउंड सिस्टम की ध्वनि तरंगों की आवाज कम कर बजाने की बात की है साथ ही छात्रों की परीक्षा दौरान रात्रि 10 बजे के बाद नहीं बजाये जायेंगे । इस दौरान अगर किसी भी व्यक्ति की शिकायत डी जे साउंड सिस्टम को लेकर आती हैं या किसी भी व्यक्ति को समस्या होती हैं तो उस के ऊपर शक्त से शक्त कार्यवाही की जाएंगी । सोमवार शाम को रेस्टाहाउस में सिहोरा खितौला दोनो थानो की उपस्थिति में शान्ति समिति की बैठक हुई । इस बैठक में एस डी एम आशीष पाण्डे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान, विधुत विभाग अधिकारी SDO मोहन सिंह, खितौला थाना प्रभारी जगोतिन मशराम, आरक्षक लक्ष्मी लोधी, आरक्षक राहुल पटैल ,आरक्षक डिलेन्द् मेश्राम के साथ नगर के पत्रकार बन्धु,गणमान्य नागरिक अन्य लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। होली का पर्व शान्ति पूर्वक त्योहार मनाने की बात रखी ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page