विजय लॉज से नर्मदा मंदिर तक शुरू हुआ डामरीकरण का कार्य

लम्बे समय से बनी हुई थी समस्या, परेशानी से मिलेंगी निजात
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में नर्मदा तक पहुंचने वाली मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। पक्की सड़क मार्ग बनने की मांग को लेकर लगातार पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। मांग को लेकर जनहित मैं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने विगत दिनों रविवार को रात्रि कालीन वार्ड नंबर 8, वार्ड नं 9 व वार्ड नंबर 10 में डामरीकरण रोड़ का कार्य शुरू करवाने में भूमिका निभाई है। इस अवसर पर वार्ड नं 10 के पार्षद सैफ़ी खान ने मां नर्मदा दर्शन द्वार से डामरीकरण रोड़ का वार्ड वासियों के साथ पूजा अर्चना कर मां नर्मदा भक्तों के लिए मां नर्मदा मंदिर तक रोड का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि लगभग 11 लाख 52 हजार की लागत से उक्त रोड का निर्माण कार्य होना है। गौरतलब है कि भारत कंस्ट्रक्शन के द्वारा रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वार्ड नं 8 के पार्षद जानकी दिनेश बर्मन के साथ नगर परिषद के सीएमओ चंद्रमोहन गरमे, उपयंत्री शिवराज बघेल व नगर परिषद के सुरेंद्र शुक्ला के साथ वरिष्ट कांग्रेस नेता नित्यानंद कटारे, समाजसेवी गोवर्धन छैतीजा, अधिवक्ता इंदीवर कटारे, राजू सबनानी, स्वप्निल छैतीजा, राजू ताम्रकार, लकी रेवानी, सतीश शर्मा, राधेश्याम ताम्रकार, ख्वाजा खान, सुनील सभनानी सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्षद सैफी खान के साथ वार्ड वासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम का आभार व्यक्त किया।



