सिहोरा थाना अंतर्गत लोडिंग 407 वाहन चुराने वाले:दोनों आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नप्र। सिहोरा थाना अंतर्गत दि.7-3-22 को राजा यादव सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ड्राईवरी करता है। खितौला निवासी नीरज साखरे के 407 वाहन क्र एमपी 20 जीए 3904 को गेहूॅ लोड करके आया,यज्ञ में भीड चल रही थी तो शाम 6-30 बजे वाहन को पटेल बाडी वाले के पास खडी करके अपने घर चला गया था। सुबह शाम वाहन देखने आता था। दिनॉक 7-3-22 को सुबह 7-45 बजे पहुंचा तो देखा कि जहॉ पर 407 खडी किया था वहॉ नहीं थी। उसने आसपास तलाश किया 407 वाहन नहीं मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम को जांच के दौरान पता चला कि दिनॉक 6-3-22 की रात्रि में कंकाली मोहल्ला निवासी लक्ष्मी कोल एवं कटरा मोहल्ला निवासी कौडी रैकवार वाहन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। संदेही की सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो टाटा 407 वाहन चोरी कर गौरहा के जंगल में छिपा दिये तथा 407 वाहन मे लोड 4 बोरी गेहूॅ आपस में बांट लिये थे। आरोपियेां की निशादेही पर गौरहा के जंगल मे चुराकर छिपाया हुआ 407 वाहन क्र एमपी 20 पीए 3904 एवं दोनों के घर से गेहू जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवित गिरफ्तार किया गया है।



