अपर आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी का नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण:नगर में चल रहे विकास कार्यों की,प्रशंसा

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त एव जबलपुर जिले के नोडल अधिकारी सतेंद्र सिंह के द्वारा आज दिनांक 15 मार्च.22 को नगर परिषद पाटन का भ्रमण किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने नगर परिषद पाटन द्वारा स्वच्छ ग्राम गुरू पिपरिया में बनाए गए FSTP, MRF केंद्र, Compost Pit केंद्र, C & D संग्रहण केंद्र, नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य,नगर के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण,पार्क,नगर में स्वच्छता की स्थिति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों का निरिक्षण कर हितग्राहियों से आवास से सम्बंधित चर्चा की गयी। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह द्वारा निकाय द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण एवं जीएफसी स्टार रेटिंग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली गई एवं स्व्च्छ सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने एवं 3 स्टार रेटिंग प्राप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए श्री सिंह के भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री दिनेश साहू,मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान,नगर परिषद शहपुरा उपयंत्री राजेन्द्र कुमार सोनी,उपयंत्री स्वप्निल जैन, एवं समस्त नगर परिषद स्टाफ उपस्थित रहा।



