खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन – 0 से 5 वर्ष के बच्चों से लेकर बुर्जुगो का इलाज

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।जबलपुर जिले के विकासखण्ड मझौली अन्तर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से ग्राम पंचायत तलाड़ में डॉक्टर पारस ठाकुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी मझौली के निर्देशन में व डॉक्टर रविकान्त मिश्रा के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था ।इस शिविर आयोजित में जनरल मेडिसिन,गर्भवती महिलाओं की जांच,0-5 साल तक के बच्चों की जांच सहित आंख का परीक्षण किया गया । साथ ही 600 से अधिक मरीज का उपचार ईलाज किया गया। इस दौरान कोविड वैक्सिनेशन भी कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार की प्रातः 10 बजे से माँ सरस्वती की दीप प्रज्वलन वंदना के साथ की गई शिविर का आयोजन शाम 5 बजे तक चला । इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे – डॉ रविकांत मिश्रा, डॉ – मयूर विश्वरूप, डॉ- अंकितअग्रवाल, डॉ- खुशबू के साथ साथ द्रोपती रजक ,एलपी दुबे, अंशु रघुवंशी,मंजू शर्मा,पी सुजाता, भारती कोरी, विक्रम बालमिक, ईश्वरी बघेल, कीर्ति श्रीवास्तव, आयशा खान, कल्पना पटेल, गेंदा लाल , वंदना विश्वकर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, ममता काछी ने स्वास्थ्य शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page