खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लाखों दुआएं से डॉ ने किया शानू का सफल ऑपरेशन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर के शानू का आज सुबह से ही फेसबुक हो या व्हाट्सएप हर जगह शानू के जीवन को बचाने ईश्वर से प्रार्थना के मैसेज चल रहे थे ईश्वर ने लाखों लोगों की दुआ कबूल करते हुए नवजीवन प्रदान किया बालक के पिता कमलेश साहू ने कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में फोन करके बताया कि ऑपरेशन पूर्ण रूप से सफल हो गया है मैं 5-6 दिन के अंदर परिवार सहित वापस जबलपुर आ रहा हूं श्री साहू ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे बेटे की जान बचा कर मेरे परिवार को जो खुशियां दी है मैं आजीवन उनका आभारी रहूंगा ये है मामला ज्ञातव्य हो कि मदन महल निवासी कमलेश साहू की पत्नि ने 13 नवंबर 2021को एक निजी अस्पताल में बेटा शानू को जन्म दिया था। किन्तु कुछ ही देर पश्चात डॉ ने बताया कि नवजात शिशु हृदय रोग (दिल में सुराख) से पीड़ित है। यह जानकारी होने पर पूरा परिवार सदमे में आ गया। उनकी खुशियों पर वज्रपात सा हो गया। निराशा से उम्मीद खो चुके कमलेश साहू को किसी ने बताया कि कलेक्टर साहब लाचार और गरीबों की मदद करते हैं, बस उन्हें सूचित करने की देर है तत्पश्चात बेटे के उपचार को लेकर कमलेश ने केयर बायं कलेक्टर में मैसेज किया कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहृदयता दिखाते हुए 2 घंटे के भीतर शिशु को उपचार के लिए मुंबई शासकीय व्यय पर इलाज़ के लिये मुंबई भेजा साथ ही जबलपुर से मुंबई जाने हेतु 45000 रु किराया देकर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page