डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

प्रमोद ठाकुर निर्विरोध चुने गए सिमरिया गांव के उप सरपंच

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पंचायती राज चुनाव में पंचायत स्तर पर पिछले दिनों सिमरिया गांव में उप सरपंच के लिए चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई है। गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर मौजूद नोडल अधिकारी के द्वारा निर्विरोध उप सरपंच प्रमोद कुमार ठाकुर को विजई प्रमाण पत्र सौंपा गया। बताया गया कि अधिकांश पंचायतों में निर्विरोध उपसरपंच चुन लिए गए, तो कई ग्राम पंचायतों में निर्वाचित पंचों के द्वारा उप सरपंच चुनने की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि सिमरिया गांव में उपसरपंच की दावेदारी के लिए कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं आया, जिससे एक उम्मीदवार प्रमोद कुमार ठाकुर को उपसरपंच के लिए चुन लिया गया। गौरतलब है कि प्रमोद कुमार ठाकुर वरिष्ठ शिक्षक राम भगत ठाकुर के बेटे हैं, जीत के बाद श्री ठाकुर को शुभचिंतकों सहित इष्ट मित्रों ने बधाइयां दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page