खितौला थाना क्षेत्र की “अनुष्का श्री मार्ट” कपड़े की दुकान पर चोरों का धावा:1 लाख 40 हजार रु चोरी को दिया अंजाम

सिहोरा क्षेत्र में बड़ रहे अपराधो पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन विफल ?
जबलपुर दर्पण नप्र सिहोरा सिहोरा तहसील के खितौला थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को कपड़ा दुकान मे अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा खितौला थाने में लिखित शिकायत देकर की उचित कार्यवाही की मांग। खितौला थाना प्रभारी जे मशराम ने बताया कि अल्गोड़ा निवासी सुशील सिंह ठाकुर पिता माधव सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष की अनुष्का श्री मार्ट की कपड़े दुकान निगवानी गड़चपा रोड पहरेवा मोड़ में हैं। चोरो ने साड़ी के 40 बॉक्स सहित स्पोर्ट्स,ब्लेजर, व कीमती साड़ियों सहित 1 लाख 40 हजार रुपये के कपड़े खम्बे के सहारे छत पर चढ़कर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को जैसे ही गाँव के लोगों ने बताया कि आपके दुकान के बॉक्स व कुछ कपड़े यहाँ वहाँ पड़े है। मैने तत्काल दुकान जाकर देखा तो किसी अज्ञात के द्वारा मेरी दुकान के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मैने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को तुरंत दी। घटना को संज्ञान लेते हुए घटना स्थल पहुंच कर जाँच प्रकरण में लेते हुए। चोरों की खोजबीन शुरू कर दी गई हैं। फिहलाल पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर घटित हुई घटना को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम गठित कर अज्ञात चोरों की तलाश की तलाश की जा रही हैं।



