सर्किल जेल सिवनी में विचाराधीन कैदी मौत

राजकुमार ठाकुर संवाददाता सिवनी। जानकारी अनुसार जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि धूमा निवासी विचाराधीन बंदी गेंद लाल साहू पिता धनु लाल साहू ६५साल लंबे समय से अस्थमा बिमारी से ग्रसित था बंदी का इलाज पहले से ही चल रहा था बुधवार रात जब उसकी तबीयत जायदा खराब हुई तब उ से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया इस मामले को लेकर जेल में बन्द बंदी में गुस्से में आकर आज सुबह से भूख-हड़ताल पर रहें इसबात के जानकारी सिवनी विधायक को लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों के दिनेश राय मुनमुन जेल पहुंचे और बंदियों के हालात की जानकारी ली इसके बाद मामला शांत हुआ और जेल में बंद बंदियों ने खाना खाया।



