जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सनातन संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण हेतु कृतसंकल्पित हो तरुणाई

जबलपुर दर्पण। वर्तमान समय में सनातन संस्कृति और परम्पराओं पर हो रहे नित नए हमलों को रोककर हिंदुत्व के संरक्षण संवर्धन हेतु देश की तरुणाई को आगे आना चाहिए। उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच जबलपुर महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मंच के प्रांताध्यक्ष डॉ.एच. पी . तिवारी ने व्यक्त किए। महानगर अध्यक्ष जगदीश दुबे ने कहा कि राष्ट्र की युवा शक्ति ही बाह्य और आंतरिक शत्रुओं से समाज और राष्ट्र की रक्षा कर सकती है। पंच दिवसीय रंगोत्सव के समापन अवसर रंग पंचमी पर मंच द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ रंग पर्व मनाया गया।सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रांत मंत्री जीवेश पांडे , महानगर महामंत्री निशांत वाजपेई, संगठन मंत्री सत्य प्रकाश यादव व महिला मंच प्रमुख स्नेहा ज्योति सिंह ने सनातन धर्म, संस्कृति, परंपराओं व त्यवहारों की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन गोपाल गोपाल सिंह ठाकुर ने तथा आभार प्रदर्शन युवा प्रमुख संजय भगत ने किया। समारोह में ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री रामायण प्रसाद चौबे,महिला अध्यक्ष अर्चना गोस्वामी,आकाश पांडे,राहुल सिंह, मोनिका सिंह,मीना पांडे,दिनेश गुप्ता, राकेश पटेल,वाणी गुप्ता,नीलम शर्मा व सिद्धार्थ गोस्वामी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page