जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आशीष जैन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस कि महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया, साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. सुनील गिरि एवं डॉ. समीक्षा तिवारी द्वारा विशेष सहयोग किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गीता शर्मा, डॉ. बाज़गा अतहर, श्रीमति तौकीर खान, डॉ. विभा पाण्डेय, कु. प्रीति सेन एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार शामिल रहा। कार्यक्रम में बी.ए, बी.एस.सी. बी.कॉम के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर निकिता लोधी, द्वितीय स्थान पूजा ठाकुर, तृतीय स्थान राजेश्वरी ने प्राप्त किया। अंत मेें आभार प्रदर्शन डॉ. राजकुमारी सेन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page