जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

अमर शहीद सुखदेव,राजगुरु व भगत सिंह को गांधी चौपाल लगाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण नप्र। पनागर के ग्राम उर्दुआकला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पटेल द्वारा गांधी चौपाल लगाकर अमर शहीद सुखदेव,राजगुरु और भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम मनीष पटेल के संयोजन में और एड. प्रशांत मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 500 ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए वक्ताओं ने शहीद भगत सिंग और सुखदेव, राजगुरु के जीवन के बारे में बताया,कार्यक्रम स्थल में लीला सेवा समिति के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच करके मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सम्मति सैनी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती विनीता यादव,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विजयकांति पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा,प्रदेश प्रतिनिधी दुर्गेश पटेल,सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव नामदेव,बृजबिहारी पटेल,जिला उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव,एड.श्यामसुंदर यादव,मंडलम अध्यक्ष जोगेंद्र पटेल,के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page