डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

युवक पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप

नगर प्रतिनिधि, जबलपुर दर्पण। जिले के जनपद पंचायत समनापुर निवासी डॉ रमन विश्वास ने एक युवक पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए समनापुर थाने व पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्षता से जांच कराकर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। शिकायत में उल्लेख किया कि संबंधित युवक अमिस के द्वारा जातिगत भाषा से अपशब्द कहते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे मेरी मान मर्यादा व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। डाक्टर विश्वास ने निष्पक्षता से जांच कराकर युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है, जिससे आने वाले समय में कोई घटना ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page