जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का होली मिलन समारोह अग्रवाल लॉन,अमखेरा में आयोजित

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर जबलपुर द्वारा होली मिलन समारोह शनिवार 26 मार्च को दोपहर 3:00 बजे अग्रवाल लॉन,लेमा गार्डन,गोहलपुर अमखेरा में आयोजित किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मीडिया प्रभारी श्रीमती निशा राठौर ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा रंग पर्व का आयोजन किया गया है,जिसमे पुष्प वर्षा एवं चंदन वंदन के साथ ही तिलक लगाकर अभिनंदन होगा इसके साथ ही लोक संस्कृति के प्रतीक फागों का गायन भी किया जाएगा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के होली मिलन समारोह में सांसद राकेश सिंह,भाजापा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर प्रदेश प्रतिनिधि सहित समस्त विधायक,पूर्व विधायक एवं संगठन,मोर्चों के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page