जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

27 मार्च को होगा मानवता का संगम

जबलपुर दर्पण। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में होने वाले 27 मार्च को विशाल निरंकारी संत समागम की ग्राम भड़पुरा भेड़ाघाट भवन भूमि पर सेवादारों द्वारा तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकि हैं। भेड़ाघाट भवन भूमि की 7.5 एकड़ भूमि को विशाल निरंकारी संत समागम स्थल का रूप दे दिया गया है। जहां पर कैंटीन , लंगर , डिस्पेन्सरी , प्याऊ , शौचालय , पब्लिकेशन , प्रेस मीडिया आदि आदि शामियानों में बेनर तले सुंदर व्यवस्था की गई है। पार्किंग की भी अति सुंदर व्यवस्था है। पानी , लाईट व मोबाईल शौंचालय की भी सुविधा प्राप्त हो चुकि है। समागम स्थल पर विभिन्न शहरों से साधसंगत व सेवादारों का आगमन आरंभ हो गया है, उनके रहने व लंगर की उचित व्यवस्था की गई है। इस समागम का मुख्य उदेश्य ब्रम्ह की प्राप्ति भ्रम की समाप्ती वर्तमान परपेक्ष में चारों तरफ ईर्षा , बैर विरोध की भावना फैली हुई है , उसे समाप्त कर मानव के ह्रदय में प्रीत प्यार के बीज बोना , भक्त जब प्रभु की भक्ति में डूब जाता है तब ह्रदय में प्रेम जागृत होता है और भक्ति की शुरुवात ज्ञान की प्राप्ति से होती है। 27 मार्च दिन रविवार को स्टेज पर विराजमान सतगुरु माता जी सायं 06 से 8.30 बजे भक्तों को दिव्य दर्शन देकर सत्संग पंडाल में उपस्थित हजारों – हजारों की संख्या में प्रभु प्रेमियों के मनों में शाश्वत आनंद व प्रीत प्यार का संदेश देकर ” वासुदैव कुटुंबकम ” के भावों को जागृति प्रदान करेंगी । सतगुरु के दिव्य दर्शन से ही दिव्य विचार मन – मस्तिष्क में पनपते है , बैर , विरोध , नफरत के भाव विलुप्त होकर प्रीत प्यार के भाव जागृत होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page