जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

12 सूत्रीय मांगों को लेकर,बरेला युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण नप्र। आज बरेला नगर में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के अन्य संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया गया जिसमें 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम एवं लाचर कानून व्यवस्था के खिलाफ यह जंगी आंदोलन युवा कांग्रेस के द्वारा किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी कांग्रेस जन एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एसडीएम के समक्ष बरेला में बड़ रहे अपराध एवं बरेला गवर्नमेंट कॉलेज के सामने फल फूल रही शराब दुकान से अवगत कराया गया और यह मांग की गई कि जल्द से जल्द इस शराब दुकान को कॉलेज के सामने से हटाकर नगर के बाहर स्थानांतरित किया जाए एसडीएम से आश्वासन मिलने पर सभी युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा आन्दोलन को स्थागित किया गया यदि 12 सूत्रीय मांगों को पूरा नही किया गया तो फिर से विशाल जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में सम्मिलित युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पारस जैन,पनागर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन गोस्वामी,ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनुराग पटेल,विधानसभा उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष सागर सिंह गौर एवं सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष माधव शर्मा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी,उमेश पटेल,ऋषभ ठाकुर,धर्मेन्द्र पटेल,अंकित शुक्ला,अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page