कांग्रेस के राज्यसभा सांसद श्री तनखा का अल्प प्रवास पर बरेला आगमन

नप्र जबलपुर दर्पण। आज मंडला से लौटते समय कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता पं.विवेक तनखा का अल्प प्रवास पर बरेला नगर आगमन हुआ श्री तनखा का सेवादल व युवा कांग्रेस के पं माधव शर्मा ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इसके बाद श्री तनखा ने संगठन के विस्तार व भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामी का पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन करे। इसके साथ बरेला में किए गए महगाई पेट्रोल डीजल आदि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किए गए जंगी प्रदर्शन में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ने जिस मजबूती के साथ अपना विरोध दर्ज कराया उसके लिए सभी का धन्यवाद किया एव सभी कार्यकर्ता को बताया आगे भी इसी एकजुटता के साथ कार्यक्रम करे। श्री तनखा के स्वागत में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बरेला ब्लॉक अध्यक्ष सागर सिंह गौर,अनुराग पटेल, पप्पू पाठक,जीतू पटेल,शेख अंबास,रितेश सेन,विकास चौरसिया,सागर नामदेव,एंव समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।



