भेडाघाट में अधिकारियों ने दी घर-घर दस्तक

जबलपुर दर्पण। स्वच्छता सम्पर्क अभियान 2022 के अंतर्गत कलेक्टर डॉं. इलैयाराजा टी एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार नगर परिषद भेडाघाट के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आज मंगलवार को घर-घर और दुकान-दुकान दस्तक देकर नागरिकों को स्वच्छता संबंधी मापदण्डों की जानकारी दी। इसके साथ ही अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वे में लिये आने वाली टीम के सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी भी नागरिकों को सम्पर्क अभियान के दौरान दी। घर-घर दस्तक के दौरान टीम के सदस्यों को नागरिकों का साकारात्मक सहयोग मिल रहा है और सभी के द्वारा आश्वस्त किया। स्वच्छता के लिए भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर नगर परिषद भेडाघाट को प्रथम स्थान पर लाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद भेडाघाट की टीमों के द्वारा शहर के सम्माननीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनसे संपर्क किया जा रहा है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए प्रेषित टूलकिट के बिंदुओं के संबंध में नागरिकों एवं व्यापारियों को जागरूक कर उनसे सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में नगर परिषद भेडाघाट की टीमों के द्वारा पृथक पृथक रूप से शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है। नगर परिषद भेडाघाट की टीमों के द्वारा व्यापारिक क्षेत्रों में संपर्क कर उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं नगर परिषद भेडाघाट की टीमों के द्वारा रहवासी क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क किया जा रहा है।



