जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीराम महोत्सव में नो दिवसीय दिव्य कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण। श्री राम मंदिर मदनमहल जबलपुर मे हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा से श्रीराम नवमी तक वृहद आयोजन किये गए है .पं रामकुशल पांडे जी के मार्गदर्शन मे वैदिक आचार्य गणोश व्दारा अभिषेक पूजन, श्रृंगार, कलश स्थापना, श्री रामरक्षा स्त्रोत, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, आरती मंदिर मे होगी। माता की चौकी 6 अप्रैल को सायं 8 बजे गायक कपिल व्दिवेदी, प्रभात फेरी 7-8 अप्रैल को प्रात 5:30 बजे से। संत समागम मे महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरी महाराज, नरसिंहपीठाधीश्वर डा स्वामी नरसिंह दास महाराज, गुप्तेश्वरपीठाधीश्वर डा मुकुंद दास महाराज, साध्वी दीदी ज्ञानेश्वरी सहित संत महात्माओ का सनिध्य मिलेगा। संस्कारधानी जबलपुर की सभी मातृ शक्ति से उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page