अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

यातायात नियमों के प्रसार प्रचार के लिए निकाली बाइक रैली

जबलपुर दर्पण,दमोह व्यूरो राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। दमोह नगर में यातायात जागरूकता दिवस के अवसर पर आज शहर के यातायात थाने से जिला कलेक्टर दमोह एस.कृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस बाइक रैली में पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने हिस्सा लिया यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस यातायात थाने में समापन होगा यातायात के नियमों का कैसे पालन करना चाहिए और हेलमेट लगाकर ही चलना चाहिए. ऐसा संदेश बाइक रैली द्वारा दिया जा रहा है. इस अवसर पर एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह,सीएसपी अभिषेक तिवारी,आरआई संजय सूर्यवंशी,टीआई कोतवाली सत्येंद्र सिंह राजपूत, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत, यातायात थाना प्रभारी दीपक खत्री,सूबेदार भारती आर्य, चौकी प्रभारी सागर नाका गरिमा मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका सूबेदार लखन सिंह बघेल सहित और भी पुलिस के अधिकारी गण और कर्मी मौजूद है. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लोगों को यातायात के नियमों पर चलने का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page