जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धरना प्रदर्शन कर किया विरोध प्रदर्शन : कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के आव्हान पर में आयोजित महंगाई मुक्त भारत अभियान का आज आगाज पूरे देश में हुआ। वही जबलपुर में आज महंगाई मुक्त अभियान का शंखनाद धरना प्रदर्शन से हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर प्रदेश भर की सभी जिला इकाईयांे में आज ही के दिन इस अभियान का शुभारंभ हुआ | पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है।
कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है, इसी को लेकर आज प्रदेश जिला, ब्लाक स्तर पर बेतहाशा महंगाई के विरोध में आंदोलन धरना प्रदर्शन किया आज यह हालत है कि एक तरफ दूध महंगा हो गया है और दूसरी तरफ शराब सस्ती होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, खाद्य तेल, अनाजों, मसालों के बढ़ते दामों के विरोध में जन आंदोलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल, मंजीरे, थाली, ताली, घंटा बजाकर, हाथों में खाली गैस की टंकी और मोटर साइकिल के ऊपर फूल की माला चढ़ाकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया तथा भाजपा सरकार का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित किया। क्योंकि मोदी और शिवराज को आमजन की सिसकियां नहीं, उन्हें तो केवल ताली, थाली और घंटे की आवाज ही सुनाई देती है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, भयावह महंगाई केखिलाफ इस आंदोलन की आज शुरुआत हुई है और यह आंदोलन जिला व ब्लाक स्तर पर सतत जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page