जय झूलेलाल का गुणगान करते निकली प्रभात फेरी

नववर्ष चैती चंड पर सिंधी समाज का भव्य आयोजन
जबलपुर दर्पण। भगवान झूलेलाल जी के अवतार दिवस पर , भरतीपुर बड़ी ओमती श्री झूलेलाल मंदिर से परम पूज्य स्वामी अशोकानंद महाराज, पूज्य पं प्रदीप शर्मा, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक विनय सक्सेना, जगत बहादुर सिंह, राजकुमार कंधारी, उमेश पारवानी, सोनू बचवानी, जय सहित हजारों-हजार श्रृध्दालुओ व्दारा भव्य प्रभात फेरी प्रातः सुबह 7 बजे संकीर्तन यात्रा निकाली गयी। भव्य प्रभात फेरी ,संकीर्तन यात्रा झूलेलाल मंदिर भरतीपुर बाड़ी ओमती से , मकादमगंज , तुलाराम चौक , सिटीकॉफ़ीहाउस , घंटाघर सिंधी धर्मशाला में प्रसादी के साथ पूर्ण हुई । संकीर्तन यात्रा को भव्यता देती हुई जय झूलेलाल युवा संस्था , चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल, सिधी युवा संस्था सहित अनेक मंडलिया कीर्तन करते चल रही थी।



