अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर करें कड़ी कार्यवाही: अपर कलेक्टर श्री सिंह

समय सीमा में चिन्हित विषयों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में चिन्हित विषयों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो एवं अंतर्विभागीय सामंजस्य विषयों की अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत मिलिंद नाग़देवे सहित समस्त एसडीएम, सीएमओ नगरपालिका, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विभागीय ज़िलाधिकारी चरणबद्ध रूप से शामिल हुए। श्री सिंह द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज के संयुक्त दल द्वारा जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। आपके द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि संयुक्त दल भंडारण की भी जाँच करें। बैठक में दिव्यांग जनो को यूडीआईडी कार्ड प्रदाय, निरस्त वनाधिकार दावों पर कार्यवाही, पात्रता पर्ची सत्यापन एवं आधार मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो की विभागवार समीक्षा की। आपने कहा समय से प्रकरणो के निराकरण के साथ संतोषप्रद निराकरण भी अहम है। इस दौरान अंतर्विभागीय सामंजस्य के विषयों में चर्चा कर अपर कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा में चिन्हित विषयों की समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर ने कहा की गयी कार्यवाही से नियमित रूप से अवगत कराते रहें। किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत सूचित करें ताकि आवश्यक कार्यवाही अथवा दिशा निर्देश दिए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page