दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बटियागढ़ में निकाली हिंदू नववर्ष पर:बाइक रैली

हर ओर नजर आया भगवा रंग, जय श्री राम के नारों से गूंज उठी बटियागढ़ की गलियां

जबलपुर दर्पण बटियागढ़ नप्र। हिंदू नव वर्ष के आगमन पर बटियागढ़ में केसरिया ध्वजा के साथ निकाली बाइक रैली जिसमें सैकड़ों की तादात में राम भक्त ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई भारतीय नववर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में शनिवार को बटियागढ़ क्षेत्र में ब्रिजेन्द्र व्यास के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में बाइक और उन पर सवार युवाओं के हाथों में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजते गलयारे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र ब्रिजेन्द्र व्यास ने बताया कि रैली राम जानकी मंदिर से शुरू होकर कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर वाहनों पर केसरिया ओम ध्वज लहराते चले। जय श्रीराम के जयकारों के साथ कस्बे के राम-जानकी मंदिर से रवाना होकर नया बाजार,बस स्टैंड, मुख्य मार्ग सरिया तिराहा, दमोह छतरपुर बायपास,गांव , लुकायन,बकायन,फुटेरा कलां, सरिया होते हुए वापस राम-जानकी मंदिर बटियागढ़ पहुंचकर समापन हुआ। वाहन रैली का भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पं.नरेन्द्र व्यास एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता कपिल शुक्ला,अरविंद पटेल,रवी तिवारी,राजेश चौरसिया,हेमराज ठाकुर,बिज्जू चौरसिया,कमल मिश्रा,राम चौरसिया,मिलन सोनी, श्रीकांत पटेल,गुलशन विश्वकर्मा, निशांत विश्वकर्मा,राज विश्वकर्मा, गोलू उदेनिया,तनुज चौरसिया, सोनू चौरसिया,आदि मौजूद थे। ब्रिजेन्द्र व्यास ने सभी युवा जो बाइक रैली में शामिल हुए उन्हें रैली समापन के उपरांत भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई पुलिस व्यवस्था में सुधार जरूरी बटियागढ़ में आज शनिवार के दिन हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू संगठन के द्वारा जो बाइक रैली निकाली गई उसमें बटियागढ़ पुलिस की कोई भी व्यवस्था नहीं रही। पूरी रैली में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ में पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई इस तरह की अव्यवस्थाओं को देखते हुए पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page