श्री कालीगढ़ में स्थापित हुए 51 मनोकामना ज्योति कलश

जबलपुर दर्पण। सनातन वैदिक परंपराओं के अनुसार हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर संस्थापक पंडित अमिताभ तिवारी और पंडित अनिल जी महाराज द्वारा विराट महाकाली के समक्ष बरगी ग्राम चौरई में मनोकामना कलशो की स्थापना 2 अप्रैल नवरात्र के प्रथम दिवस पर की गई है , श्री मां राजराजेश्वरी दक्षिणेश्वरी काली जी के समक्ष मनोकामना और स्वास्थ्य वैभव ऐश्वर्य की कामना के साथ भक्तों ने 51 अखंड ज्योति प्रज्वलित की है , श्री कालीगढ़ स्टेट बरगी जबलपुर मे खुले आसमान मे स्थापित माता महाकाली के साथ नवदुर्गा, दशमहाविधा, 64 योगिनी, अष्ट मातृका, नवग्रह पीठ व दिक व्दारपाल सहित समस्त देव विराजमान है। कालीगढ़ स्टेट बरगी में पहली बार मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई है जिसे लेकर माता रानी के भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है यहां प्रतिदिन नवरात्र पर्व पर नित्य पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन चलेंगे नवरात्र के इस मौके पर शहर के साथ ही दूर-दूर से भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं|



