तेजगढ़,इमलिया चौकी प्रभारी ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार तथा एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह के निर्देशन में तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजगढ़ ब्रजेश पांडे के नेतृत्व में नवागत इमलिया चौकी प्रभारी कार्यवाहक एएसआई आनंद अहिरवार ने चौकी ज्वाइन करते ही क्षेत्र में भ्रमण कर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है.आज ऐसा ही मामला जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया का है,जहां चौकी प्रभारी इमलिया आनंद कुमार ने क्षेत्र से एक सफेद कलर की बेलोरो क्रमांक एमपी 20 सीजी 1826 में देशी प्लेन 5 पेटी यानि 250 पाव कीमती 25,000 रूपये की अवैध शराब पकडकर कार्यवाही को अंजाम दिया है.बोलेरो में दो आरोपी सवार थे,जो चालक बेलेरो छोड़कर भाग गया,वहीं एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.बोलेरो जप्त की गई है। उक्त कार्रवाई मे मुख्य भूमिका प्र.आरक्षक नेतराम,आरक्षक दीपक, सुरेंद्र, रणजीत सहित पुलिस की विशेष भूमिका रही है।



