मिलावटखोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा,फैक्ट्री को किया सील,फैक्टी संचालक व उप-संचालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण नप्र। बरगी थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार बरगीनगर चौकी अंतर्गत क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि बरगी चौकी के अंतर्गत ग्राम बरबटी स्थित न्यू भारत नमकीन में अमानक स्तर के नमकीन का निर्माण कर बजार मे सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे,राममिलन चक्रवर्ती, आरक्षक अमित,मुकेश परिहार तथा बरगी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा न्यू भारत नमकीन फैक्ट्री में दबिश दी गयी।
कार्यवाही के पश्चात खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा एक प्रतिवेदन दिया गया जिसमें लेख है कि थाना बरगी अंतर्गत न्यू भारत नमकीन फैक्ट्री में अमानक स्तर के नमकीन का निर्माण होने की सूचना मिलने पर क्राईम ब्रांच की टीम के साथ में फैक्ट्री पहुंचकर निरीक्षण किया फैक्ट्री मे 2 व्यक्ति मिले जिसने अपना नाम अमित सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी मथुरा विहार, विजयनगर बताते हुये फैक्ट्री का संचालक होना बताया वही दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बबलू मंसूरी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सोहण बरगी का रहने वाला बताते हुये फैक्ट्री का उप संचालक बताया। उक्त नमकीन फैक्ट्री में चावल आटा,आरारोट,पापड़ खार,गोल्ड स्टार साईट्रिक एसिड (जिसमें स्पष्ट रूप से केवल औधौगिक उपयोग के लिये एवं नॉन एडिवल लेख है तथा निर्माण तिथी अंकित नहीं है) ड्राई मिक्स मसाला पावडर ब्रांड धारा चिली टोमेटो जिसमें निर्माण तिथि अंकित नहीं है,प्रतिबंधित खुले रूप में एंव निम्न स्तर के मसाले हल्दी,सफेद मिर्च और धनिया पावडर जिनमें कोई निर्माण तिथि एवं बेस्ट विफोर डेट अंकित नहीं है,तथा उनकी तिथि निकल चुकी है तथा अपूर्ण पते का अजवाईन ब्र्रांड ग्रह लक्ष्मी,कई बार प्रयुक्त हुआ तेल आदि का उपयोग कर विभिन्न प्रकार के नमकीन का निर्माण किया जा रहा था जिसके उपयोग से मानव स्वास्थ्य के लिये संकटापन्न स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही खरीदी बिक्री का हिसाब किताब न रखने से संबंधित के द्वारा शासन को दिये जाने वाले कर का लोप किया जा रहा है एवं आसपास की दुकानों में अच्छी क्वालिटी का नमकीन बताकर बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था, निरीक्षण कार्यवाही के दौरान लिये गये सैम्पल को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षा प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।प्रतिवेदन पर न्यू भारत नमकीन के संचालक अमित सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी मथुरा विहार कालोनी विजयनगर,एवं उप संचालक बबलू मंसूरी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सोहण बरगी के विरूद्ध धारा 420, 269, 272, 273, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।



