खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार दो युवकों की भिड़ंत: घटनास्थल पर दोनो की दर्दनाक मौत

बटियागढ़ संवाददाता। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बटियागढ़ और नरसिंहगढ़ के चैनपुरा गांव के समीप खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर होने से घटना स्थल पर मौत हो गई बाइक सवार छतरपुर की ओर से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात के चलते बाइक सवार युवकों की रफ्तार तेज होने की वजह से उक्त घटना घटित हुई। जिसके कारण मौके पर ही दोनो युवकों ने दम तोड़ दिया घटना रात्रि करीब 12 से 1 के बीच की होना बताई जा रही हैं। मौके पर थाना बटियागढ़ में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सोनाली जैन सहित पुलिस स्टाप ने पहुंचकर जांच कर दोनों के शव व बाइक को घटनास्थल से उठाया,एएसआई सोनाली जैन के बताए अनुसार मृतक आशीष उर्फ भूरे राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी दमोह व महेंद्र पिता सेवक पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी खजरी मोहल्ला दमोह की मौत हुई है,सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.




