शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट कर दस्तावेजों के साथ की छेड़छाड़:जिला सचिव संघ ने सौंपा दमोह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। दमोह जिले के ग्राम पंचायत हथना के सचिव धीरज पटेल के साथ दबंगों ने कर दी मारपीट वसीका झपटी सचिव धीरज पटेल 2 बजे जनपद समीक्षा बैठक से जैसे ही बाहर निकले योजना बनाए बैठे ग्राम हथना निवासी मौसम पाडे,अशोक पाडे आपुष पाडे पिता मनोज पाडे द्वारा थप्पड़ मार कर गंदी गंदी गाली गलौच की व बैग मे रखें शासकीय दस्तावेज मतदाता सूची आदि फाड़कर फेक दिए और जान से मारने की धमकी दी बोला गया कि पुराने प्रधानमंत्री आवास अवधरानी रजक के किस्त के पैसे मुझे नगद चाहिए इसके बाद जनपद प्रांगण में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया मुझे डर है कि ये लोग मेरे साथ कोई बडी घटना को अंजाम दे सकते है। जिला सचिव संघ अध्यक्ष दिलीप पाठक का कहना कि शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग आगे धरना प्रदर्शन करेंगे



