श्री गणेश फर्टिलाइजर्स की मनमानी,सीनाजोरी से परेशान पाटन का अन्नदाता किसान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहशील का अन्नदाता इन दिनों पाटन के फर्टिलाइजर्स (खाद्य विक्रेता) तय रेट से अधिक दर से खाद्य बेच रहे हैं। इस संबंध में पाटन कृषि अधिकारी से जब बात की गई तो उनका कहना था किसान लिखित मे अपनी शिकायत दे हम उक्त फर्टिलाइजर्स दुकान पर कार्यवाही करेगे, पाटन तहसील के किसान, राज कुमार बाजपेई सुरैया,भैया जी ठाकुर तिलगवा,घनश्याम तिवारी बडैयाखेड़ा,अनुरोध गोटिया नीमी, लक्ष्मी पटेल गाड़ाघाट के द्वारा लिखित शिकायत की गई है। पाटन तहसील में संचालित श्री गणेश फर्टिलाइजर्स दुकान मालिक भरत अग्रवाल एवं उनके पुत्रो के द्वारा किसानी रेट से अधिक मूल्य पर खाद्य का विक्रय किया जा रहा है उन सभी किसानों को श्री गणेश फर्टिलाइजर्स पाटन द्वारा डीएपी 1350 रुपये में बेची गई जबकि शासकीय रेट 1200 रुपये के आस पास है। इसके साथ ही किसानों से अभद्रता करना इनके लिए आम बात है। पाटन में खाद की समस्या को लेकर अन्नदाता काफी परेशान हैं। वही पाटन के किसान दाने-दाने खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में दिन-दिन भर खड़े रहने को मजबूर है। किसानों की पीड़ा को व्यक्त करना बड़ा कठिन है। जिस प्रकार से वर्तमान समय में किसानों की दुर्दशा है ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं देखी आज किसान खाद बीज के लिये परेशान है। पाटन के शासकीय फर्टिलाइजर्स वेयर हाउस में लंबी लाइनो मे लगकर खाद्य लेना बड़ा कठिन कार्य है। उसी का फायदा पाटन के फर्टिलाइजर्स, व्यापारी उठा रहे हैं। हम इस संबंध में अपने जनप्रतिनिधि से तो बात कर नही सकते है। क्योकि हमने व्यापारी को चुना है। यदि हम किसान या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को चुनते तो वह किसानों की पीड़ा को समझता, और जो जवाबदार लोग है, वह मोर को दाना चुनाते हुए दिख जाते है। कोई है जो छाता लगाकर पेड़ को पानी डालते हुए दिख जाते है। चारों तरफ अंधेर मची हुई है। इन सभी को यह ध्यान रखना होगा किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में अपना पसीना बहा रहा है। देश एवं प्रदेश की सरकारो ने जब जब अन्नदाता को लाइन में लगाया है। लगाने वाला स्वता लाइन से लग गया है अगर आज किसान मजबूरन लाइन में लगे हैं तो आने वाले समय में आपको भी लाइन से लगा देंगे, अब देखना होगा प्रशासन कब तक श्री गणेश फर्टिलाइजर पाटन पर सक्त कार्यवाही करता है।



