खास खबरपन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

सोलह साल बाद पाकिस्तान जेल से रिहा हुआ लल्लू पहुंचा अपने गांव बघबार कलाॅ

जिले के रैपुरा तहसील अन्तर्गत ग्राम बघबार कलाॅ निवासी लल्लू लोधी 16 साल पाकिस्तान की जेल मे रहा है तथा वह 15 अगस्त को जेल से किसी प्रकार रिहा हो कर 9 अक्टूबर को अपने गांव बघबार कला पहुचा तो पूरे गांव मे खुशी का माहोल देखा गया परिवार वाले भारी खुश नजर आये क्योकी परिवार के लोग भारी परेशान थें क्योकी 16 साल से लल्लू काम के तलाश मे बाहर गया था और लोटा ही नही। गांव पहुचे लल्लू ने बताया की वह 16 साल पहले काम की तलाश मे गुजरात राजकोट गया हुआ था तथा उसके बाद अपने साथी के साथ जूनागड पहुच गया जहां पर उसे एक काम मिला जिसमे समुद्र मे नाव पर रह कर कार्य करता था पाकिस्तान के बाडर पर अचानक उसे तथा उसके साथियों को पाकिस्तान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया तथा उसे कराची जेल भेज दिया गया। जिसके बाद वह लगातार कराची जेल मे रह रहा था। किसी प्रकार उसकी मदद जूना गड मे रहने वाले लोगो द्वारा उसके संबंधित कागजात तथा जानकारीयां पाकिस्तान भेजी गई और उसके बाद उसको रिहा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page