जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलसिहोरा दर्पण

सीधी में पत्रकारों के साथ मारपीट व अभद्रता,साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा हेतु  मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण सिहोरा संवाददाता। आइसना पत्रकार संघ सिहोरा जिला जबलपुर के मानव अधिकार परिषद न्यू देल्ली अध्यक्ष एवं एएनआई न्यूज़ के अहसान अंसारी व समस्त सम्भागीय संगठन ने शनिवार को पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने और सीधी जिले में पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के मामले में कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे को ज्ञापन सौंपा है। मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष अहसास अंसारी ने बताया कि हमारे साथी भाइयों के साथ सीधी जिले के पत्रकार कनिष्क तिवारी को पुलिस पकड़ कर ले गई इसके बाद थाने में कपड़े उतारकर उन्हें अंडरवियर में लॉकअप में बंद कर दिया और पुलिस ने अभद्रता करते हुए मारपीट की अर्धनग्न अवस्था में फोटो वायरल कराकर सरेआम मजाक उड़ाया,जो बेहद निंदनीय है इस कारण थाना प्रभारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए ऐसे कानून तोड़ने वाले व्यक्तियो को दंडित किए जाने की मांग करते हुये पत्रकार सम्भागीय संगठन परिषद के जिले अधिकारी व सदस्यों ने अपनी बात को रखते हुए सभी पत्रकार संगठन ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाम थाना प्रभारी सिहोरा को ज्ञापन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि नगर के पत्रकारों की सुरक्षा मेरी प्राथमिक के साथ मेरी जिम्मेदारी भी है। कभी किसी के साथ गलत नहीं होगा आप निर्भीक होकर पत्रकारिता करें उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो ज्ञापन दिया हैं उसे नियमानुसार प्रेषित कर दूंगा, एक पत्रकार संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों मैं वरिष्ठ पत्रकार अहसान अंसारी एएनआई न्यूज़ एवं मानव अधिकार परिषद अध्यक्ष न्यू दिल्ली,मनीष श्रीवास सेंट्रल रिपोर्टर,सतेन्द्र तिवारी रिपोर्टर पीपुल्स समाचार,अंकुर गुप्ता नव भारत समाचार ,गंगा पटैल, जन सन्देश समाचार,प्रशांत बाजपेई व्ही न्यूज़,अनामिका मिश्रा भोपाल समाचार,शिवानी गुप्ता आईबीएन न्यूज़, रिजवान मंसूरी राष्ट्रीय आज कल न्यूज़,दिनेश सोनी सीटाइम समाचार के साथ अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page