हनुमानताल थाना क्षेत्र की 24 वर्षीय नवविवाहिता ने फासी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। हनुमान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजा चौक,आनंद नगर की रहने वाली नवविवाहिता मध्य रात्रि 1 से 2 बजे के बीच में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के बताये अनुसार रजा चौक,आनंद नगर की रहने वाली 24 वर्षीय नवविवाहिता मोजिमा कुरेशी मायका बऊ बिछिया मंडला ने अपने कमरे में फासी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली जबकि उसका पति घर के बाहर मोटर साईकिल सुधार रहा था जब दरवाजा खट खटाने पर भी नही खोला गया तो उसने दरवाजा तोड़ दिया एव पुलिस को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फंदे से लटकी लाश को मोहल्ले के लोगो के सहयोग से नीचे उतरा एव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। हनुमानताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।





