अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पथरोरा में मोटर साइकिल की भीषण भिड़ंत में 19 वर्षीय युवक की गई जान:अन्य 3 घायल

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो । शनिवार शाम को शहपुरा रोड़ के  पथरोरा से खैरी के बीच में दो मोटर साइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमे मोटर साइकिल एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई वही अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। पाटन थाने से मिली जानकारी अनुसार शहपुरा निवासी सोनू पिता बारती लाल आदिवासी व इसके साथ में संदीप मोटर साइकिल से नचनखेड़ा अपने परिवार की लगन में जा रहे थे वही नोनी टिपरा निवासी पवन और राजेंद्र अपनी मोटर साइकिल से शहपुरा की ओर जा रहे थे पथरोरा के आसपास दोनो मोटर साइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे सोनू आदिवासी उम्र 19 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर उक्त प्रकरण को विवेचना में लिया है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिया भेजा गया वही घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घटित घटना की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही  घटना की जानकारी प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page