जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जीसीएफ मैं मनाई गई बाबा साहब की जयंती

जबलपुर दर्पण। जीसीएफ के टूल रूम अनुभाग में डॉ भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की 129 वी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीसीएफ के सैकड़ों कर्मचारियों में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर तथा तथागत गौतम बुद्ध के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं भंडारे का लाभ लिया। कार्यक्रम में जी सी एफ मजदूर संघ हथौड़ा के मिठाईलाल रजक, रोहित यादव, राजा पांडे, बीरबल सिंह, आशीष विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, रितेश बेन, राजेश भारती, राहुल गुप्ता, अमित चंदेल, पार्थ ओझा, सैकत बनर्जी, उत्तम विश्वास, राजेश शर्मा, सुरेश जाटव ,अमित शर्मा, कन्हैया ,सुलेख ,अभिषेक कुरील ,मिथुन नितिन फटिंग, सुदीप्त, राजेंद्र इत्यादि उपस्थित रहे।



