बेहतर इलाज और पूरा सहयोग हमारा कर्तव्य है

जबलपुर दर्पण । भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के आयुध निर्माणी संगठनों में अपनी अपनी समर्पित सेवाएं पूर्ण कर रिटायर्ड हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के भविष्य में मिलने वाली मूलभूत, सुविधाएं जैसे पेंशन व बेहतर इलाज के लिए परिषद के अध्यक्ष काजल विश्वास, सचिव दिव्यकान्त निगम, संगठन सचिव अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष गुरमुख दास तलरेजा ने शहर के सर्व सुविधा युक्त जबलपुर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ0 राजेश धीरावाणी से सौहार्दपूर्ण वार्ता की संगठनों में अपनी अपनी समर्पित सेवाएं पूर्ण कर रिटायर्ड हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के भविष्य में मिलने वाली मूलभूत, सुविधाएं जैसे पेंशन व बेहतर इलाज के लिए परिषद के अध्यक्ष काजल विश्वास, सचिव दिव्यकान्त निगम, संगठन सचिव अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष गुरमुख दास तलरेजा ने शहर के सर्व सुविधा युक्त जबलपुर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ0 राजेश धीरावाणी से सौहार्दपूर्ण वार्ता की । अनिल शुक्ला ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष काजल विश्वास ने वरिष्ठ जनों एवं उनके परिजनों के उत्तम इलाज व हॉस्पिटल के सहयोगात्मक व्यवहार पर खुशी व्यक्त की । डॉ0 राजेश धीरावाणी, डायरेक्टर जबलपुर हॉस्पिटल ने कहा कि आप सभी मेरे परिवार जैसे है हम बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हमेशा की तरह प्रतिवद्ध है, ये हमारा कर्तव्य भी है। इस मौके पर हॉस्पिटल के डियूटी मैनेजर सुमित दास, आस्तिक बोस का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।



