अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

IPL क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियो के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखविर से सूचना मिली कि राकेश जैन निवासी विद्यासागर काम्प्लेक्स तिलक भूमि तलैया अपने साथी के साथ मिलकर अपने मकान के अंदर बने कमरे में बैठकर टी.व्ही. लैपटाप एवं मोबाईलों का इस्तेमाल करते हुए रुपये पैसे का हारजीत का दाव लगवाकर आईपीएल क्रिकेट में चैन्नई सुपर किंग्स एवं गुजरात टाइटन के मध्य खेले जा रहे 20-20 क्रिकेट मैच पर का सट्टा लिख रहा है। सूचना पर दबिश दी गई संदेही राकेश जैन,एक 17 वर्षीय किशोर के साथ आईपीएल क्रिकेट का सट्टा लिखते हुए पाया गया,नाम पूछने पर अपना नाम राकेश जैन उम्र 52 वर्ष निवासी विद्यासागर काम्प्लेक्स तिलक भूमि तलैया बताया,साथ में एक 17 वर्षिय किशोर अपने अपने मोबाईलों से बातचीत करते हुए क्रिकेट का सट्टा लिखते पाये गये। सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर पिछले एक माह से लगभग 8.50 लाख रुपये का क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किये। मौके पर कब्जे से 1 एलईडी, 1 लेपटॉप, 9 मोबाइल , सट्टे के लेखा-जोखा का रजिस्टर एंव नगदी 21 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 3/4 एवं 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सघन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page