अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

भैंसखार घाटी पर बाइक स्लिप होने की वजह से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। नोहटा थाना अंतर्गत भैंसखार घाटी पर बाइक स्लिप होकर गहरी खाई गिरने की वजह से दर्दनाक हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। नोहटा थाना अंतर्गत बिजोरा खमरिया निवासी हिम्मत पिता नन्हे सिंह लोधी उम्र 68 वर्ष सुबह 9:00 बजे घर से बाइक से निकला था,भैंसखार घाटी चढ़ते वक्त बाइक अनियंत्रित होने के कारण बाइक सहित वृद्ध गहरी खाई में जा गिरा खाई की गहराई अधिक होने से किसी का ध्यान खाई में पड़ी बाइक और वृद्ध की ओर नहीं गया और वृद्ध की खाई में गिरने से तड़पते हुए मौत हो गई जब किसी राहगीर की नजर खाई मैं गिरे बृद्ध पर पड़ी तो हंड्रेड डायल को इसकी सूचना दी गई वही मृतक वृद्धि के मझले लड़के को भी हादसे की जानकारी दी गई हंड्रेड डायल से मिली पॉइंट के बाद नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने घटनास्थल पर प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे को जांच के लिए पहुंचाया प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि बिजोरा खमरिया निवासी 68 वर्षीय हिम्मत पिता नन्हे सिंह लोधी सुबह 9:00 बजे अपने घर से निकले थे जिनकी बाइक भैंस खार घाटी पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की वजह से मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई थी घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है हादसे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page