जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज ने की पत्रकार वार्ता

जबलपुर दर्पण। वर्तमान परिदृश्य मे भारत के परिपेक्ष्य मे धर्म और हिन्दू समाज के राष्ट्रीय विषय पर दंडी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय संत समिति ने बताया कि मै पहली बार जबलपुर आया हूं, जबलपुर धर्म क्षेत्र की पहचान नरसिंह मंदिर गीताधाम से है। देश के सामने कोरोना से बडा संकट खडा है, देश की अशांति के विधर्मी निरतंर प्रयास करते है। कपिल सिब्बल ने कोर्ट मे कोट लहराकर राम जन्मभूमि के केस मे विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्ण स्वतंत्रता के नाम खुले रूप से सत्ता और धर्म पर आधात किया जा रहा है।1990 के दशक मे कांग्रेस सरकार दंगाई को सीधे गोली मारने का आदेश देती थी आज बुलडोजर चलाने से अधिक दंगाई को खत्म करने और उसकी सहायता रोकना आवश्यक है। घर तोडने के बाद संविधान कोर्ट से जीतने के बाद घर फिर बन जायेगा, जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है, सभी धर्म और समाज के लिए समान भाव होना चाहिए। कुरान मे लाऊड स्पीकर का उल्लेख नही है। हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वनि प्रदूषण रोकना चाहिए। हिन्दू समाज को जागृत होना चाहिए। जिससे सनातन काल से चली आ रही धर्म संस्कृति, पूजन अर्चन का अनवरत प्रवाह निरन्तर चले।

अशोक तिवारी राष्ट्रीय संयोजक विहिप ने कहा कि बाहरी अतिताईयो व्दारा भारत के विखण्डन के लिए निरतंर प्रयास रहता है। भारत मे सुनियोजित साजिश रच कर देश भर मे दंगे फैलाने की साजिश रची जा रही है। पत्रकार वार्ता को परम पूज्यनीय नरसिंहपीठाधीश्वर डा नरसिंह दास महाराज, स्वामी हनुमान दास महाराज ने भी संबोधित किया। स्वामी वासुदेवानंद महाराज, स्वामी कालीनंद, संत संपर्क क्षेत्र प्रमुख श्री मुन्ना पांडे, प्रांत संपर्क प्रमुख रमेश श्रीवास, विध्येश भापकर, रमेश शर्मा की उपस्थिति मे दोपहर 11 बजे नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज जबलपुर मे पत्रकार बंधुओ के बीच कहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page