अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध शराब माफिया के ठिकाने पर पाटन पुलिस की दविस: 6 तस्करों को मय शराब के साथ दबोचा

जबलपुर दर्पण पाटन क्राईम ब्यूरो। पाटन थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अवैध देशी शराब विक्रय की शिकायत मिलने पर पाटन थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पाटन तहसील के अलग अलग ग्रामों से 6 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में पाटन पुलिस को सफलता मिली है। पाटन थाने में पदस्य एस आई उपाध्याय से मिली जानकारी अनुसार लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अधैब शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी आज पाटन थाना प्रभारी इकबाल खान के निर्देश पर थाना क्षेत्र के ग्राम डूडी में दाविस दी गई जहा कल्याण सिंह पिता तरवार सिंह उम्र 35 वर्ष अवैध देशी शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया इसी तरह सुखदेव लोधी पिता रघुवीर सिंह लोधी उम्र 48 वर्ष निवासी जूरीकला व मुकेश लोधी पिता जगत सिंह लोधी उम्र 38 वर्ष कटरा इसी तरह अर्जुन लोधी पिता कुड़ी उम्र 21 वर्ष निवासी कटरा,गुड्डा प्रसाद पिता मटकोई उम्र 50 निवासी भमक पडरिया एव धर्मेंद्र पिता सरदार सिंह उम्र 36 वर्ष ननवारा को पुलिस टीम द्वारा 6 शराब तस्करों को 166 पाव के साथ रंगे हाथो पकड़ा गया। सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है सभी आरोपियों को मय शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका रही एस आई श्री उपाध्याय,सब इंस्पेक्टर दीपक मडलोई,आरक्षक,दीपचंद,अनुराग,प्रकाश


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page