अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लार्डगंज थाना क्षेत्र का सट्टेबाज़ पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में लार्डगंज थाना क्षेत्र के सटोरिए को रंगे हाथों सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि भूरामल धर्मशाला के सामने सुशील कुमार मिश्रा नाम का व्यक्ति मो पर सट्टा लिख रहा है। सूचना पर दबिश दी गई जहां सटोरिया पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया सघन पूछताछ में अपना नाम सुशील कुमार मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी भूरामल धर्मशाला के पास लार्डगंज बताया आरोपी का मोबाइल चैक करने पर व्हाट्स पर सट्टे के लेन देन का हिसाब तथा सट्टा के अंक लिखे हुये 15 स्क्रीनशॉट मिले,आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल एवं नगद 14 हजार 780 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page