खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्त करेंगे रक्तदान

देश के 265 स्थानों पर रक्तदान शिविरों में लगभग 50 हजार यूनिट रक्त संकलित

जबलपुर दर्पण नप्र। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “मानव एकता दिवस” के अवसर पर संपूर्ण विश्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार प्रात:09 बजे से दोपहर 02 बजे संत निरंकारी सत्संग भवन गोलबाजार में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। रक्त एकत्रित,मेडिकल कालेज,विक्टोरिया अस्पताल एवं एल्गिन अस्पताल के विशेषज्ञ की टीम द्वारा किया जायेगा। संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 265 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा,जिसमें लगभग 40,000 से 50,000 यूनिट रक्त संकलित किये जाने की संभावना है। इन शिविरों का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ( संत निरंकारी मिशन की सामाजिक भाखा ) के तत्वधान में किया जायेगा। वर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के लिए अल्प आहार एवं पेयजल उचित व्यवस्था की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page