जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अस्थाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देने रिक्त पदों पर पुन: सेवा में लेने की मांग

जबलपुर दर्पण। मप्र में शासन द्वारा अस्थाई मानव संसाधन के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड 19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा भर्ती की गई थी, जिसे शासन द्वारा समय समय पर महामारी के प्रकोप को देखते हुए बढ़ाया जाता रहा था, परंतु अब वर्तमान में एनएचएम के द्वारा बजट का हवाला देते हुए सभी कर्मचारियों को निकाल दिया गया है, सभी कर्मचारियों ने देश हित के लिए उस समय मदद की जब परमानेंट और संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठे हुए थे, तब हम सभी कर्मचारियों ने देश हित में मानव सेवा करने के लिए शासन के आदेश एवं आह्वान पर आवश्यकता अनुसार मन लगाकर कोविड काल में नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं की है जिसमें हमने अपनों को भी खोया है, इस महामारी के दौर में हम लोगों ने प्रथम पृष्ठ पर आकर सरकार का साथ दिया, सहयोग किया है तब हम सभी कर्मचारियों ने बिना कोई अवकाश लिए 12-12 घंटे तक मानव की सेवा की और शासन का सहयोग किया है, जब कोरोना महामारी पर काबू पा लिया गया है तब शासन द्वारा हम कर्मचारी जो कोविड -19 में मानव सेवा कर शासन का सहयोग कर रहे थे तो हमें एनएचएम के द्वारा बजट का हवाला देते हुए बाहर निकाला जा रहा है, अत: शासन से अनुरोध है कि सुचारु रुप से स्वास्थ्य व्यवस्था चलाने के लिए शीघ्र अतिशीघ्र सभी कर्मचारियों को पुनः: सेवा में लेते हुए नियमित करें और सभी को रोजगार दिलाए जाने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page