अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर क्राईम ब्रांच व मदन महल पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो सट्टेबाज को रंगे हाथ पकड़कर,फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि होमसाईंस कालेज,दीपिका कोचिंग क्लासेस के आगे तीसरे न के मंकान में क्रिकेट का ऑन लाईन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं मदनमहल थाने की टीम द्वार दबिश दी गयी,जहॉ आईपीएल मैच का सट्टा लिखते हुये दीपक पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी फूटाताल एवं मकान मालिक सुनील ठाकुर पिता राजू ठाकुर उम्र 38 वर्ष निवासी होमसाईस कालेज को पकड़कर मौके से रजिस्टर,मोबाईल,टीव्ही,सैटअप बॉक्स,कैल्कुलेटर,एक पल्सर गाडी एवं 1790 रूपये जप्त करते हुये पूछताछ करने पर दीपक पटेल ने अपने परिचित साथी आजम खान निवासी फूटाताल के द्वारा अपने सहयोगी निक्की जैन निवासी अंधेरदेव के द्वारा सट्टे के काम में कमीशन पर लगाया था जो कानूनी कार्यवाही से बचने के लिये स्वयं साथ मे न रहकर वाट्सअप चैट एवं अन्य चैट के माध्यम से सम्पर्क में रहते है। आरोपियेां के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा 109, 112, 114, 120 बी भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये दीपक पटेल एवं सुनील ठाकुर को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी आजम खान एवं निक्की जैन की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page