अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना,लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो जबेरा। जिले के जबेरा-बनवार पुलिस चौकी मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 2 में अज्ञात चोरों ने दो मकान पर धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से सोने चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर डाला, घटना के बाद सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मुआयना किया, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुचने के बाद सर्चिंग की जाएगी। चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि ग्राम के वार्ड 2 निवासी लक्ष्मी सिंह ठाकुर के मकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने अलमारी एवं पेटी में रखे सोने व चांदी के करीब 7 लाख रुपये के जेवरात सहित करीब ढाई लाख रुपये नगद चोरी किये है। रात्रि करीब 2 से 3 के बीच घर के सदस्य सो रहे थे तभी अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। अलमारी में रखे जेवरात एवं नगद रकम चुराने के बाद पेटी को अपने साथ ले गए, जिसे चोरो ने कुछ दूर तालाब के पास खोल और उसमें भी रखे जेवरात एवं नगद रकम ले गए। वही दूसरे घर देवीसिंग के यहां से एक मंगलसूत्र, मोबाइल एवं 4 हजार नगद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page