आखिर पुलिस चौकी बनाने में प्रशासन क्यों कर रही देर?

जबलपुर दर्पण। आए दिन मांडवा क्षेत्र में सेक्टर-२ बृजमोहन नगर पर शालीनता की स्थिति न होकर क्रूरता की स्थिति नजर आ रही है। जहां खुले आम हत्या कर दी जाती है।सूने मार्गों में बालिकाओं को चाकू अड़ा कर लोग खड़े नजर आते हैं। ताला तोड़कर चोरी होने लगी है।वाहनों का पेट्रोल डीजल चोरी किया जाता है। जिसकी जिम्मेदार पूर्णतः प्रशासन है। समाजसेवी बसंत पटेल की हत्या के बाद गमगीन और अशांति का वातावरण बना हुआ है। महिलाओं ने विगत २-३ दिन पहले गोरखपुर थाने में धरना प्रदर्शन किया गया था। लेकिन प्रशासन ने केवल आश्वासन दे दिया। जबकि चौकी निर्माण कार्य के लिए पश्चिम विधानसभा के विधायक तरूण भनोत ने विधायक निधि देने की बात कही थी। अब माहौल फिर जैसा का तैसा हो चुका है। जिससे सेक्टर २ की महिलाएं प्रशासन की निंदा करते नजर आ रही हैं।
क्षेत्र के वातावरण में अशांति का माहौल न रहे इसीलिए BSUP कालोनी में एक स्थाई चौकी होना आवश्यक है।
शशांक बर्मन (स्थानीय रहवासी
यदि चौकी का निर्माण जल्द से जल्द होगा तो स्थानीय वातावरण में काफी फर्क नजर आएगा व लूट पाट,चोरी जैसे केसों की संख्या न के बराबर होगी।
कपूर विश्वकर्मा (स्थानीय रहवासी)



